धर्मशाला: धर्मशाला इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 29 अक्टूबर से, वैश्विक सिनेमा मिलेगा हिमालय के दर्शकों से
अपर धर्मशाला के तिब्बती चिल्ड्रन्स विलेज में 29 अक्टूबर से चार दिन तक 15वां धर्मशाला इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल होगा। देश-विदेश के सिनेमा प्रेमी और फिल्म जगत की हस्तियां इसमें हिस्सा लेंगी। महोत्सव स्थानीय दर्शकों को वैश्विक सिनेमा से जोड़ेगा और क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा देगा।