खुरई: सुमरेरी तिराहे पर दुकान में ताला तोड़कर चोरी, चोर गैस सिलेंडर व ₹1000 सहित दुकान का सामान ले गए
Khurai, Sagar | Aug 27, 2025 सुमरेरी तिराहे पर चाय की दुकान चलाने वाले बादल सिंह ने बुधवार शाम लगभग 4 बजे देहात थाने में लिखित शिकायत की है कि मंगलवार रात दुकान बंद करके वह घर चला गया, जिसके बाद सुबह दुकान खोलने आया तो दुकान का ताला टूटा था, दुकान के अंदर से गैस सिलेंडर व 1000 रु नगदी सहित दुकान का सभी सामान ले गए चोर, पुलिस जाँच में जुटी।