खुरई: देहात थाना के बरोदिया नौनगर गांव में पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जाँच में जुटी
Khurai, Sagar | Aug 26, 2025 खुरई देहात थाना क्षेत्र के बरोदिया नौनगर निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली, देहात थाना पुलिस ने दोपहर लगभग 2 बजे खुरई अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा, मृतक की पत्नी सुबह जागी तब अपने पति को लटका पाया, सूचना के बाद पुलिस ने शव खुरई अस्पताल भेजा, फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जाँच में ले लिया