खुरई: सिलगांव में शासकीय स्कूल का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर, 35 किलो आटा व अन्य सामान किया गया चोरी; शिकायत दर्ज
Khurai, Sagar | Aug 25, 2025 सोमवार सुबह लगभग 9.00 बजे सिलगांव स्कूल के रसोईयों ने देहात थाने में शिकायत लिखाई कि स्कूल की छुट्टी के बाद सभी घर चले गए, रसोई में भी ताला लगा दिया गया सुबह आकर देखा कि ताला टूटा पड़ा है, रसोई से दो सिलेंडर, आटा, तेल, मसाले, 50थाली और 50 गिलास भी ले गए चोर, शिकायत के बाद देहात थाना पुलिस जाँच में जुटी.