शामली: शामली में आयुष्मान योजना का बकाया दिलाने के नाम पर ठग ने हॉस्पिटल संचालक से ₹1.10 लाख ठगे, मुकदमा दर्ज
Shamli, Shamli | Apr 3, 2026 शुक्रवार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली के मोहल्ला कृष्णा इन्क्लेव निवासी दीपक कुमार ने थाना आदर्श मंडी पर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह कैराना रोड़ खेडीकरमू में न्यू लाइफ अस्पताल का संचालन करते है, जो आयुष्मान भारत योजना के पैनल पर है। आरोप है कि आयुष्मान योजना का बकाया दिलाने के नाम पर एक ठग ने उन्हें फोन करते हुए ₹1.10 लाख की धनराशि ठग ली।