मुज़फ्फरनगर: श्रीराम कॉलेज रोड निर्माण में देरी पर मंत्री कपिल देव ने अधिकारियों को दी अंतिम चेतावनी
श्रीराम कॉलेज रोड निर्माण में देरी पर मंत्री कपिल देव सख्त, अधिकारियों को दी अंतिम चेतावनी सर्कुलर रोड से श्रीराम कॉलेज मार्ग के निर्माण में हो रही देरी और बदहाली पर नगर विधायक व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कड़ा रुख अपनाया है। शनिवार को मंत्री ने स्वयं मौके पर पहुंचकर जल निगम और नगर पालिका के अधिकारियों को तलब किया और कड़ी फटकार लगाई