ऊंचाहार: कल्यानपुर कमोली गाँव में आम तोड़ने की बात पर दबंगों ने चार लोगों को पीटा, पुलिस जांच में जुटी
ऊँचाहार क्षेत्र के कल्यानपुर कमोली गाँव में दबंगों ने एक ही परिवार के चार लोगों की पिटाई कर दी, पुलिस ने केस दर्ज किया है, गाँव की रहने वाली मीनू देवी ने बताया कि, बेटी स्वेता गाँव में आम की बाग के पास बकरी चराने गयी थी, जहां आम की रखवाली कर रहे व्यक्ति ने आम तोड़ने का झूठा आरोप लगाकर उसे पीटना शुरू कर दिया और बीचबचाव करने पर तीन अन्य लोगों को पिटाई कर दी।