तिर्वा: ठठिया में असीम अरुण ने कहा, कन्नौज के माफिया को योगी जी ने मिट्टी में मिला दिया, आलू मंडी को एक्सीलेंस सेंटर बनाने का ऐलान
Tirwa, Kannauj | May 30, 2026 कन्नौज, संवाददाता। राज्य मंत्री असीम अरुण ने शनिवार को ठठिया क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेते हुए एक ओर बहुचर्चित नवाब-नीलू यादव मामले में अदालत द्वारा सुनाई गई सजा का स्वागत किया, वहीं दूसरी ओर अंतर्राष्ट्रीय आलू दिवस के अवसर पर किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं।