आगरा: आगरा डीसीपी सिटी कार्यालय के बाहर नग्न होकर युवक ने किया हंगामा, पुलिस कार्रवाई से नाराज युवक ने किया प्रदर्शन
आगरा के डीसीपी सिटी कार्यालय के बाहर उस समय हंगामा हो गया जब थाना शाहगंज क्षेत्र के युवक पुलिस कार्रवाई से नाराज होकर नग्न अवस्था में पहुंच गया और विरोध करने लगा। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उसे कपड़े से ढककर अंदर ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी। युवक का आरोप है कि उसकी शिकायत पर पुलिस ने एफआर लगा दी।