सलहा विंद टोली गांव से शाम्हो पुलिस ने एक अभियुक्त को पकड़कर जेल भेज दिया। इस बारे में जानकारी देते हुए शाम्हो थाना अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने रविवार को करीब पांच बजे शाम में बताया कि थाना क्षेत्र के सलहा गांव निवासी गरीब बिंद के पुत्र नरेश बिंद को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।