गंगा नदी पर पुल के साथ रक्सौल हल्दीया एक्सप्रेसवे को केंद्र की मंजूरी केन्द्र सरकार के सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा हल्दिया रक्सौल एक्सप्रेस-वे के डीपीआर को मंजूरी दे दी है। यह प्रयोजना करीब 60 हजार करोड़ रुपए की होगी। इसकी लंबाई 719 किमी होगी। यह सड़क छः लेन की बनाई जाएगी। इस प्रयोजना की समाप्ति साल 2028 में होगी।