टोटहा गांव से एक अभियुक्त को शाम्हो पुलिस ने शनिवार शाम करीब पांच बजे गिरफ्तार कर लिया। इसकी पुष्टि करते हुए शाम्हो थाना अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि टोटहा गांव निवासी प्रहलाद सिंह के पुत्र कुंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि अभियुक्त के ऊपर शाम्हो थाना कांड संख्या 49/12 दर्ज है।