श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर सोमवार को दोपहर करीब 3 बजे नगर निवाड़ी में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर कथा स्थल तक पहुँची डी जे ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन के साथ श्रद्धालु भक्त जयकारे लगाते हुए चल रहे थे, जिससे पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में डूब गया।