बिसौली: बिसौली में फर्जी फाइनेंस अधिकारी बनकर बाइक छीनी, पीड़ित ने प्रशासन से लगाई गुहार
Bisauli, Budaun | Apr 18, 2026 बिसौली नगर में फर्जी फाइनेंस अधिकारी बनकर बाइक छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस संबंध में शनिवार को 1 बजे करीब संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि उसने स्प्लेंडर बाइक फाइनेंस पर खरीदी थी और वह नियमित रूप से किस्तों का भुगतान कर रहा था। उसने बताया कि 24 किस्तों में से अधिकांश किस्तें जमा कर दी गई थीं।