रायसिंहनगर: रायसिंहनगर के 32ML में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन अतिथियों की मौजूदगी में हुआ शुभारंभ
32ML गांव में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में भूमि विकास बैंक के चेयरमैन कालूराम थोरी ने किया। इस अवसर पर मुकलावा सरपंच संजय गोदारा व जल उपयोक्ता संगम अध्यक्ष इन्द्रजी सहारण भी मौजूद रहे। रविवार शाम 5 बजे कार्यक्रम में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया तथा ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।