पिपरई: देसाईखेड़ा और रेहटवास के बीच घायल युवती की मदद को आगे आया ज्ञानालय परिवार
ज्ञानालय परिवार के सदस्यों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए सड़क हादसे में घायल एक युवती की समय पर मदद कर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। सोमवार को शाम पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार घटना पिपरई के पास सोमवार को देसाईखेड़ा और रेहटवास के बीच की है, जहां 18 वर्षीय रानी ओझा स्कूटी दुर्घटना में घायल हो गई थीं। ज्ञानालय परिवार के सदस्य मुंगावली से अशोकनगर जा रहे थे।