शाहजहांपुर। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने गुरुवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचकर अस्पताल की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न वार्डों में जाकर भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से उपचार, दवाओं की उपलब्धता और साफ-सफाई के बारे में फीडबैक लिया।