राहतगढ़: राष्ट्रीय संत विपिन बिहारी राहतगढ़ पहुंचे, भूतेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना
राष्ट्रीय संत कथावाचक पंडित विपिन बिहारी शनिवार दोपहर 3 बजे राहतगढ़ पहुंचे जहां पर उन्होंने नगर के मुक्तिधाम में स्थित भूतेश्वर मंदिर में भगवान भूतेश्वर की पूजा अर्चना कर अभिषेक किया। उन्होंने कहा कि यह कालों के काल महाकाल भूतेश्वर का स्थान है जो लोग इसे मरघट कहते हैं, यह मरघट नहीं यह मुक्तिधाम है क्योंकि लोग जहां खत्म होते हैं वह मरघट कहलाता है।