कुम्भराज: मृगवास में गायत्री प्रज्ञापीठ और शिव परिवार का प्राण प्रतिष्ठा समारोह शांतिकुंज हरिद्वार टोली द्वारा संपन्न
Kumbhraj, Guna | May 11, 2026 कुंभराज के मृगवास में शांतिकुंज हरिद्वार से आई टोली ने विधि विधान से गायत्री प्रज्ञा पीठ गायत्री महाशक्ति की प्राण प्रतिष्ठा और शिव परिवार का प्राण प्रतिष्ठा समारोह मंत्र उच्चार और कर्मकांड के साथ 11 मई को संपन्न कराया। आयोजन समिति ने बताया, 10 मई को आयोजन शुरू किया था, 11 मई की सुबह अनुष्ठान के साथ समारोह संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसादी ली।