सिमडेगा: सिमडेगा डीसी ने समाहरणालय के बाहर जनता दरबार का आयोजन कर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की सुनी समस्या
सिमडेगा डीसी कंचन सिंह के द्वारा गुरुवार को 12:00 कार्यालय के बाहर जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में ग्रामीण क्षेत्र से आए हुए लोगों ने लिखित शिकायत उपायुक्त के समक्ष रखा। बारी-बारी से सभी समस्याओं को सुनने के बाद संबंधित विभाग के अधिकारी को समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान बिजली पानी सड़क आवास सहित कई तरह की समस्याओं को रखा गया ।