बेगूसराय: जाली नोट कारोबारी समेत लूट कांड के तीन आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, SP ने की प्रेसवार्ता
जाली नोट कारोबारी समेत लूट कांड के तीन आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस वार्ता आयोजित कर दी. उन्होंने बताया कि लाखों थाना अंतर्गत शाहपुर टोल प्लाजा के पास एक जाली नोट कारोबारी अमन कुमार उर्फ मिर्तुंजय को पुलिस ने 02 लाख 07 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार किया है.