रूड़की: गंगनहर कोतवाली परिसर में आवासीय भवनों के निर्माण कार्य का शिलान्यास एसएसपी ने किया
रुड़की की गंगनहर कोतवाली में आज एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र डोभाल के द्वारा आवासीय भवनों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया है। कोतवाली परिसर में अब पुलिस कर्मियों के लिए 12 आवास बना कर तैयार किए जाएंगे। इन आवास में पुलिसकर्मी अपने परिवार के साथ रह सकेंगे। इस मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे है।