रूड़की: पिरान कलियर रोड पर बाइक ने ई-रिक्शा को पीछे से मारी टक्कर, ई-रिक्शा में सवार मां-बेटी हुई घायल
रुड़की के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में पिरान के लिए रोड पर एक बाइक ने आगे जा रही एक ई रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। जिस कारण ई रिक्शा में सवार बिलकिस और उनकी बेटी घायल हो गई है। मां बेटी बिहार से दरगाह साबिर पाक में जियारत करने के लिए पिरान कलियर जा रही थी। घटना के बाद दोनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।