रूड़की: रुड़की में हरिद्वार रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौके पर हुई मौत
रुड़की कोतवाली क्षेत्र में हरिद्वार रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिस कारण ढंडेरा की राज विहार कॉलोनी निवासी शिवम नाम के एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिवम के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। जहां पर आज शिवम के परिजन भी पहुंच गए है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।