रूड़की: कलालहटी गांव में दूध की डेयरी में घुसकर युवक पर लाठी-डंडों से किया जानलेवा हमला, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई
रुड़की के पिरान कलियर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में दो वाहन की टक्कर के बाद दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। जिसके बाद कलालहटी गांव में एक डेयरी में घुसकर तीन लोगों ने लाठी डंडों से एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया है। इस हमले में युवक घायल हो गया है। हमले की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने दो थानों में दोनों मुकदमे दर्ज कर लिए है।