रूड़की: आर्मी चौक के पास डिवाइडर से टकराकर एक पिकअप वाहन में लगी भयंकर आग, चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान
रुड़की कोतवाली क्षेत्र में आर्मी चौक के पास एक पिकअप वाहन अचानक ही अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। जिस कारण पिकअप वाहन में भयंकर आग लग गई है। जिसके बाद लंढोरा निवासी आरिफ नाम के चालक ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया है। लेकिन तब तक पिकअप वाहन काफी हद तक जल चुका था।