बांका: बांका में कोचिंग गई नाबालिग छात्रा हुई लापता, पिता ने दर्ज कराई शिकायत
Banka, Banka | Jun 28, 2026 बांका जिले के एक गांव में कोचिंग पढ़ने गई एक नाबालिग छात्रा के अचानक लापता होने का मामला रविवार की सुबह 7 बजे सामने आया। छात्रा के पिता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनकी पुत्री रोज की तरह कोचिंग पढ़ने गई थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।