*लहार के प्रोग्रेसिव पब्लिक स्कूल में सेफ क्लिक 2.0 जागरूकता अभियान चलाया गया*
🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰
लहार..लहार नगर के प्रोग्रेसिव पब्लिक स्कूल में लहार थाना पुलिस द्वारा सेफ क्लिक 2.0 साइबर जन-जागरूकता अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी शिवसिंह यादव ने छात्र छात्राओं को ऑनलाइन ठगी और बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई,थाना प्रभारी शिवसिंह यादव ने बताया कि वर्तमान समय में डिजिटल लेन-देन और ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग तेजी से बढ़ा है। इसी का फायदा उठाकर साइबर ठग नए-नए तरीकों से लोगों को अपने जाल में फंसाने का प्रयास कर रहे हैं। थोड़ी सी सावधानी रखकर ऐसे अपराधों से बचा जा सकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक न करें और बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी जैसे एटीएम नंबर, सीवीवी, ओटीपी, यूपीआई पिन और नेट बैंकिंग पासवर्ड किसी से साझा न करें।
🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰
*फर्जी लिंक और ऑफर से रहें सावधान*
🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰
कार्यक्रम में सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग को लेकर भी जानकारी दी गई,छात्र छात्राओं को सलाह दी गई कि फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने से बचें और अपनी निजी जानकारी सार्वजनिक न करें। उन्होंने बताया कि लॉटरी, इनाम, नौकरी, निवेश में कम समय में ज्यादा फायदा देने वाले संदेश और फर्जी कस्टमर केयर नंबर से सावधान रहने की जरूरत है। साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।