गाज़ीपुर: किसान आईडी अभियान तेज, 77% रजिस्ट्रेशन हुआ पूरा, बिना रजिस्ट्री नहीं मिलेगा सरकारी लाभ- सीडीओ
गाजीपुर में किसान पहचान यानी फार्मर रजिस्ट्री को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। अब बिना किसान आईडी के किसी भी सरकारी योजना का लाभ मिलना मुश्किल होगा। इस बात की जानकारी सीडीओ सांतोष कुमार वैश्य ने दी है। इस दौरान सीडीओ सांतोष वैश्य ने कहा कि जिले में तेजी से चल रहे इस अभियान में अब तक 77 प्रतिशत से ज्यादा किसानों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है।