बारुन: घोरहा से वारंटी को गिरफ्तार किया गया, पुलिस ने भेजा जेल
बारुण थाना क्षेत्र में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने काफी दिनों से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान बारुण थाना क्षेत्र के घोरहा गांव के निवासी विनोद कुमार के रुप में की गई है। जिस पर 2010 में एक कांड में प्राथमिकी दर्ज थी।