बालोद: नर्राटोला शिविर बना सौगातों का केंद्र, 17 पंचायतों के ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ, 86 आवेदनों का मौके पर निराकरण
Balod, Balod | May 6, 2026 सुशासन तिहार के तहत जिले में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन लगातार जारी है। इसी क्रम में डौण्डी विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम नर्राटोला में आयोजित शिविर ग्रामीणों और हितग्राहियों के लिए सौगातों से भरा रहा।