हज़ारीबाग: सांसद मनीष जायसवाल ने विष्णुगढ़ के दर्जनभर गांवों का दौरा किया, सात स्थानों पर सोलर हाई मास्ट लाइट का उद्घाटन
सांसद मनीष जायसवाल ने विष्णुगढ़ प्रखंड के दर्जनभर गांवों का दौरा कर कोल इंडिया लिमिटेड की सीएसआर मद से स्थापित सात सोलर हाई मास्ट लाइटों का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से जनसंवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिया। सांसद ने विभिन्न सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में भी भाग लिया तथा वज्रपात व अन्य घटनाओं में मृत लोगों के परिजनों से मि