बालोद: गुरूर: मोबाइल टावरों से 31 लाख की बैटरी चोरी, दल्लीराजहरा के व्यापारी के कब्जे से बरामद, 7 आरोपियों को भेजा गया जेल
Balod, Balod | Jul 4, 2026 कांकेर जिले में पिछले छह महीनों से मोबाइल टावरों से बैटरियां चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। जांच के दौरान चोरी की बैटरियां खपाने वाले नेटवर्क की कड़ियां दल्लीराजहरा तक पहुंचीं। रावघाट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दल्लीराजहरा के व्यापारी अंकित जैन के कब्जे से मोबाइल टावरों से चोरी हुई बैटरियां बरामद की हैं।