जशपुर: नन्हेसर के प्राचीन शिव मंदिर से फिर चोरी, शिवलिंग गायब, क्षेत्र में भारी आक्रोश
जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र अंतर्गत नन्हेसर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में अज्ञात चोरों ने एक बार फिर चोरी की घटना को अंजाम देते हुए शिवलिंग गायब कर दिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में भारी जनआक्रोश व्याप्त है और लोगों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है। मंगलवार की सुबह 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार गौरतलब है कि इससे पहले वर्ष 2022 में भी इसी मंदिर से शिवलिंग