भभुआ: टेढ़वा मोड़ के पास युवक की हत्या मामले में आक्रोशित लोगों ने एकता चौक किया जाम, आगजनी की
Bhabua, Kaimur | Jan 15, 2026 आज गुरुवार को सुबह 6 बजे से टेढ़वा मोड़ के पास युवक की हत्या मामले में आक्रोशित लोगों ने शहर के एकता चौक को जाम कर दिया। मृतक भभुआ वार्ड 25 के राजकुमार चौरसिया का पुत्र विशाल कुमार चौरसिया बताया जाता है। इस घटना से नाराज परिजन व अन्य ने कहा कि युवक की हत्या कर फेंका गया था जिसे आक्रोशित लोगों ने आगजनी करते हुए सड़क को जाम कर दिया। लगभग 4 घंटे तक सड़क जाम है।