थलीसैंण: मतदान को लेकर थैलीसैंण में विभिन्न स्थानों में ग्रामीणों को किया गया जागरूक
थैलीसैंण ब्लॉक के विभिन्न स्थानों में नेहरू युवा केंद्र पौड़ी के द्वारा शनिवार को पोस्टर व स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवियों ने लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए खुद भी मतदान करने तथा अपने अगल-बगल के लोगों को मतदान करने को लेकर जागरूक किया। साथ ही इस दौरान शत प्रतिशत मतदान को लेकर शपथ दिलाई।