कांके: रांची और आसपास के इलाकों में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश
Kanke, Ranchi | May 30, 2026 रांची सहित आसपास के इलाके में शनिवार सुबह करीब आठ बजे से तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हो रही है। घने बादलों की वजह से दिन में ही अंधेरा छा गया। बारिश होते ही रांची का तापमान नीचे आ गया और लोगों ने राहत की सांस ली। बता दें कि मौसम विभाग ने तेज हवा के साथ वज्रपात और बारिश की चेतावनी पहले ही जारी कर दी थी। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी थी।