हनुमानगढ़: जिले में सरकार ने गेहूं खरीद का लक्ष्य 50 हजार मीट्रिक टन बढ़ाया, 10 जून तक बढ़ाई गई खरीद की अवधि
हनुमानगढ़ जिले में राज्य सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद की समय सीमा 10 जून तक बढ़ा दी है। गेहूं खरीद लक्ष्य में 50 हजार मीट्रिक टन बढ़ोतरी की गई है। हनुमानगढ़ जिले का गेहूं खरीद का लक्ष्य अब 8.75 लाख मैट्रिक टन हो गया है। इससे पहले खरीद की अवधि 6 जून तक बढ़ाई गई थी। जिले को 10 लाख अतिरिक्त बेग बारदाना भी उपलब्ध करवाया जाएगा।