प्रतापपुर: घुमाड़ांड-भूरूपानी सड़क निर्माण का भूमिपूजन विधायक शकुंतला पोर्ते ने किया
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत घुमाड़ांड में घुमाड़ांड से भूरूपानी तक नवीन सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन विधायक शकुंतला पोर्ते द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह सड़क क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और ग्रामीणों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।