अथमलगोला: अथमलगोला में दुकानदार से ऑनलाइन ठगी,₹42 हजार के बिजली तार लेकर फरार हुए दो युवक
अथमलगोला बाजार में एक दुकानदार ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। सोमवार की सुबह 11 बजे गणपति इलेक्ट्रिक के संचालक आशुतोष रोशन ने बताया कि दो अज्ञात युवक उनकी दुकान से करीब ₹42 हजार मूल्य के बिजली के तार खरीदकर ऑनलाइन भुगतान करने का दावा करते हुए सामान लेकर फरार हो गए। भीड़ अधिक होने के कारण तत्काल भुगतान की पुष्टि नहीं कर सके। बाद में जब उन्होंने खाते की जांच की