पत्थलगांव: नंदनझड़िया पुलिया पर ट्रैक्टर पलटा, वाहनों की लंबी कतारें लगीं
पत्थलगांव को रायगढ़ से जोड़ने वाले स्टेट हाईवे पर शहर से महज करीब 5 किलोमीटर दूर स्थित नंदन झरिया की पुरानी पुलिया इन दिनों राहगीरों के लिए परेशानी और खतरे का कारण बनी हुई है। लंबे समय से जर्जर हालत में मौजूद इस पुलिया से गुजरने वाले वाहन चालक जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को मजबूर हैं। पुलिया पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होने की बात साम