लखीमपुर: शहर के एक मोहल्ले में नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप, शिकायत पर आरोपियों ने पीड़िता के घर पर किया हमला
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ले में करीब 15 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर कर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप मोहल्ले के एक युवक पर लगा है। मामले की शिकायत लेकर जब नाबालिक किशोरी के परिवार वाले सदर कोतवाली पहुंचे तो आरोपियों ने किशोरी के घर पर हमला कर दिया है। एसपी के निर्देश पर शनिवार को पुलिस आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर रही है।