बक्सर: अर्जुनपुर में गंगा स्नान करने गया किशोर डूबा, एसडीआरएफ की टीम खोजबीन में जुटी
Buxar, Buxar | Jun 6, 2026 बक्सर सदर प्रखंड के अर्जुनपुर गंगा घाट पर शनिवार कॉल लगभग 10:00 बजे बड़ा हादसा हो गया। फूफा के साथ स्नान करने गया 16 वर्षीय अक्षत राय गहरे पानी में जाने से गंगा की तेज धारा में डूब गया। अक्षत जितेंद्र राय का पुत्र है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब 10 बजे स्नान के दौरान अक्षत अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया।