ललितपुर: ग्राम सिरसी में हार्वेस्टर चालक की पिटाई के मामले में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला
थाना जखौरा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिरसी में एक हार्वेस्टर चालक के साथ स्थानीय ग्रामीणों ने फसल की कटाई के पैसे मांगने को लेकर गाली गलौज कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। उक्त घटना को लेकर पीड़ित हार्वेस्टर चालक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।