चकिया: मगरौर कर्मनाशा नदी में किशोर का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
चकिया कोतवाली क्षेत्र के मगरौर स्थित कर्मनाशा नदी में सोमवार सुबह करीब 06 बजे को एक किशोर का शव उतराया हुआ मिलने से सनसनी फ़ैल गयी । मृतक की पहचान राम प्रवेश मौर्या निवासी श्रीरामपुर, बिहार के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि किशोर अपनी मां के साथ क्षेत्र में ही स्थित एक मंदिर में रहता था।