जगदलपुर: 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन, 586 खिलाड़ियों ने लिया प्रशिक्षण
जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार को शाम 5 बजे भव्य समापन हुआ। कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में 6 से 26 मई 2026 तक चले इस शिविर में जिलेभर के 586 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल विधाओं में प्रशिक्षण प्राप्त किया।