सोहागपुर: सोहागपुर में बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, पेट्रोल पंप चौराहे पर किया चक्काजाम
सोहागपुर क्षेत्र के 16 आदिवासी बहुल गांवों के किसानों और ग्रामीणों ने लगातार हो रही बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने पेट्रोल पंप चौराहे पर एकत्र होकर म.प्र. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के उप महाप्रबंधक के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पेट्रोल पंप चौराहे पर करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। ग्राम