बांसवाड़ा: बाबाबस्ती में पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, सिर पर गंभीर चोट आई
राज तालाब थाना क्षेत्र के बाबा बस्ती इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गुरुवार शाम 7 बजे परिजनों ने बताया कि रमेश पुत्र राजू निवासी बाबा बस्ती पर उसके पड़ोसी ने घर में घुसकर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।हमले के दौरान रमेश के सिर पर गंभीर चोट आई है,जिससे वह लहूलुहान हो गया। एमजीएच में उपचार करने के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया है।