बरेली: शिक्षक चुनाव में सपा का शक्ति प्रदर्शन, बरेली में लाल बिहारी यादव ने दानिश अख्तर के लिए जीत का किया आह्वान
बरेली–मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। उत्तर प्रदेश विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव बरेली पहुंचे, जहां पार्टी कार्यालय पर बरेली और बदायूं के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सपा के अधिकृत प्रत्याशी मोहम्मद दानिश अख्तर के समर्थन में रणनीति बनाई गई।