पन्ना: पन्ना में महंगाई और महिला आरक्षण पर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, मोदी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
Panna, Panna | May 19, 2026 पन्ना में महिला कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई और महिला आरक्षण के मुद्दे पर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जिला प्रभारी डॉ. प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण तुरंत लागू करने के लिए प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड भेजे। इसके बाद पेट्रोल पंप पर डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की आसमान छूती कीमतों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।